उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: किच्छा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

रुद्रपुर न्यूज़- किच्छा हाईवे पर सड़क पार कर रहे एक सिक्योरिटी गार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार महादेवपुरम कॉलोनी, बहेड़ी (बरेली) निवासी 45 वर्षीय योगेंद्र कुमार शर्मा पुत्र छत्तरपाल रुद्रपुर में एक सिक्योरिटी सर्विस कंपनी में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार शाम उनकी ड्यूटी किच्छा रोड स्थित एक कॉलोनी में लगी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पिता ने टीवी देखने से मना किया तो आठवीं के छात्र ने उठाया आत्मघाती कदम

 

बताया जा रहा है कि रात के समय वह पानी भरने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बात करने से किया मना तो आगबबूला हुआ युवक, महिला मित्र पर चला दी गोली

 

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए। शव को देखकर स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के अनुसार योगेंद्र कुमार शर्मा के दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी की तीन माह पहले ही शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में दो तीर्थ यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से गई जान।

 

सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।