उत्तराखण्डकुमाऊं,

एनएचएआई के परियोजना निदेशक अंशुल जिंदल से मिला प्रतिनिधिमंडल, जनता की सुविधा के अनुसार कट खोलने व अवैज्ञानिक कट बंद करने की उठाई मांग

लालकुआं न्यूज– हल्दूचौड़ क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक अंशुल जिंदल से मिला।

 

 

इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपकर एनएच-109 पर जनता की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्थानों पर कट खोलने, अवैज्ञानिक एवं दुर्घटना का कारण बन रहे कटों को बंद करने, सड़क चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने तथा आगामी पेराई सत्र से पहले गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पांच ग्लेशियर झील बेहद खतरनाक, विशेषज्ञों ने बताया- भीषण आपदा से बचने का प्‍लान

 

 

ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर कटों की वर्तमान व्यवस्था वैज्ञानिक नहीं है। इससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और किसानों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई स्थानों पर अव्यवस्थित कट सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि जनसुविधा और यातायात सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जहां आवश्यकता हो वहां कट खोले जाएं तथा दुर्घटना की आशंका वाले अवैज्ञानिक कटों को बंद किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  जगदीश पंत बने भाजपा बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष

 

प्रतिनिधिमंडल ने आगामी पेराई सत्र को देखते हुए गन्ना किसानों की ढुलान संबंधी समस्याओं के समाधान की भी मांग उठाई। कहा कि गन्ने से लदे वाहनों के सुचारु आवागमन की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को अपनी उपज चीनी मिल तक पहुंचाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही हल्दूचौड़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र पूरा कराने का भी आग्रह किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जीजीआईसी दौलिया में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन

 

 

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, उमेश चन्द्र कबडवाल, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हेमवती नन्दन दुर्गापाल, कैलाश बमेटा, जीवन कबडवाल, बसन्त जोशी, मनोज बिष्ट, नरेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।