उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा दीपोत्सव, सीएम धामी ने खरीदे दीये, किया डिजिटल पेमेंट, देखें दिवाली का जश्न

प्रकाश पर्व दीपावली का त्योहार पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली के त्योहार की बधाई दी है। उन्होंने इस पावन पर्व पर देश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन जाकर सपरिवार राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी और त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी उनके आवास में जाकर मुलाकात की और दीपावली की शुभकामना दी। सीएम धामी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दीपावली के पुनीत पर्व पर समृद्धि एवं उन्नति की शुभकामनाए दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- एक साल से निलंबित सभी 20 दरोगा हुए बहाल, एक की हो चुकी मौत

दूसरी ओर दीपावली के अवसर पर विदेशी पर्यटकों ने रंग बिरंगी रंगोली बना कर नाव घाट को सजाया। विदेशी पर्यटकों की रंगोली को देखने के लिए यहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। पर्यटकों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  डोली की जगह उठी अर्थी:- यहाँ मेहंदी पर नाचते हुए दुल्हन की अचानक हुई मौत, डॉक्टर ने बताई ये वजह

इसके अलावा हिम फाउंडेशन ने बच्चों के संघ दीपावली मनाई। बच्चों को मिठाई वितरित की गई। साथ ही बच्चों को दीपावली का महत्व बताया गया।

पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से हुई थी। पांचवें दिन भाईदूज पर इसका समापन होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता पुलिस ने दुकान में अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहे एक तस्कर को किया गिरफ्तार

दिवाली पर कार्तिक अमावस्या के दिन लक्ष्मी पूजन का विधान होता है।

इस दिन मां लक्ष्मी के साथ विघ्नहर्ता श्रीगणेश और कुबेर देवता की पूजा होती है।

पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या की रात को मां लक्ष्मी वैकुंठ धाम से पृथ्वीलोक भ्रमण पर आती हैं और घर-घर जाकर यह देखती हैं कि किसका घर साफ और सुंदर है।