उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

मौसम का बदलेगा मिजाज आया 17 फरवरी तक का अपडेट, पढ़े….

देहरादून मौसम अपडेट: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है उत्तर पश्चिमी हवाएं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फ से टकराने के बाद पूरे राज्य में पहुंच रही हैं।
पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान के अनुसार 15 फरवरी के बाद मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही गर्मी का एहसास शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- भारी बारिश को लेकर हल्द्वानी प्रशासन अलर्ट, सिटी मजिस्ट्रेट, SDM और तहसीलदार फील्ड में डटे

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी 17 फरवरी तक राज्य भर में मौसम शुष्क रहेगा यानी बारिश के आसार नहीं है। रविवार को राजधानी दून में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री था। अधिकतम तापमान के 26 डिग्री पहुंच जाने के चलते लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। लेकिन, रविवार को एक बार फिर लोग ठंड से ठिठुर गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राज्य कैबिनेट की बैठक आज, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मोहर

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक फिलहाल अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं के चलते राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंडक का असर दिखाई देगा। लेकिन, 15 फरवरी के बाद दक्षिण पश्चिम की हवाओं की दस्तक से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- खनन विभाग ने राजस्व वसूली में रचा इतिहास, पहली तिमाही में ₹331.14 करोड़ की आय, CM धामी के भरोसे पर खरे उतरे निदेशक राजपाल लेघा, पारदर्शी प्रणाली बनी सफलता की कुंजी

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में मैदान के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी में आसमान साफ रहेगा लेकिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री के आसपास बने रहने के की संभावना है।