उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में फिर बरसेगा मेघ, दून सहित इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज देहरादून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तीव्र से अति तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड सरकार ने स्थानांतरण अधिनियम, 2017 के प्राविधानों के अनुपालन पर दिया जोर

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ रोहित थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी सप्ताह भर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में एकाधिक दौरों में वर्षा देखने को मिलेगी, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किए 3.36 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन

 

 

विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में आवाजाही करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने भी सभी जिलों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 85 सड़कें बंद