उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

देहरादून न्यूज़- शहर में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के बीच प्रशासन सतर्क हो गया है। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया, जिसमें ईंधन की उपलब्धता पर्याप्त पाई गई। अधिकारियों ने साफ किया कि किसी प्रकार की किल्लत नहीं है और आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।

 

जिन पेट्रोल पंपों पर सीएनजी की सुविधा उपलब्ध है, वहां संचालकों को वाहन चालकों को पर्याप्त मात्रा में सीएनजी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, गेल गैस लिमिटेड को भी नियमित रूप से सीएनजी आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- माँ ने 6 माह के मासूम बेटे को इस कारण दी ख़ौफ़नाक मौत, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कैद की सजा

 

जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) केके अग्रवाल ने बताया कि ईंधन की कमी को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने से रोकने के लिए पंपों का नियमित स्टॉक चेक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। पंप संचालकों को अतिरिक्त ईंधन का कोटा रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी कारणवश आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति में बैकलॉग न हो।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्य सचिव ने राज्य के स्कूलों के लिए जारी किए ये अहम निर्देश

 

इसके अलावा, पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की भ्रामक या गुमराह करने वाली जानकारी न दें। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि सोशल मीडिया या इंटरनेट मीडिया पर किसी भी तरह की अपुष्ट या अफवाह वाली जानकारी साझा करने से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  जानें भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर बीसीसीआई का क्या है प्लान

 

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पेट्रोल-डीजल की किल्लत से जुड़ी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।