उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में होनहार छात्र ने लगाई फांसी, सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका था युवक

हल्द्वानी न्यूज़- पढ़ाई में बेहद होनहार 22 वर्षीय युवक सचिन पलाड़िया ने शनिवार शाम अज्ञात कारणों के चलते कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर स्वजन को शक हुआ। जब उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो सचिन कमरे के अंदर रस्सी के फंदे से लटका मिला।

 

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से ग्राम सभा पिन्नौरा ट्यूना, छोटा कैलाश निवासी हरिश्चंद्र पलाड़िया का बेटा सचिन पलाड़िया हल्द्वानी के छड़ैल क्षेत्र में अपने चाचा के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसने यहीं से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद वह बनारस स्थित एक विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नही बढ़ेगा पंचायतों का कार्यकाल, दिसंबर में चुनाव कराने की तैयारी, शासन ने स्पष्ट किया रुख

 

परिजनों ने बताया कि सचिन देश सेवा का सपना देखता था और उसने सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज) की लिखित परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली थी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे सचिन को बरामदे में रखी दराज से स्टूल निकालते हुए देखा गया था, जिससे परिजन अंदेशा जता रहे हैं कि वह पहले से ही इस कदम की योजना बना रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में 31 पदक विजेता खिलाड़ियों का सरकारी नौकरी के लिए हुआ चयन, सीएम धामी देंगे नियुक्ति पत्र

 

शाम तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो स्वजन उसके कमरे में पहुंचे। अंदर से कुंडा बंद होने पर दरवाजा तोड़ा गया। भीतर सचिन फंदे पर लटका मिला। आनन-फानन में परिजन उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे मुफ्त राशन योजना का लाभ लेने वाले कार्ड धारकों लिए ज़रूरी खबर

 

सचिन ने हाईस्कूल परीक्षा में 93.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और प्रदेश में 23वीं रैंक प्राप्त की थी। उसकी मौत की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के रिश्तेदारों और परिचितों की भारी भीड़ जुटी रही। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली है, जबकि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।