उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और गैस की नहीं होगी कमी, तेल कंपनियों ने लोगों से की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

देहरादून न्यूज- सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लोगों को आश्वस्त किया है। कंपनियों ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में सभी आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और निर्बाध रूप से जारी है तथा किसी भी क्षेत्र में ईंधन की कोई कमी नहीं है।

 

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की ओर से जारी संयुक्त जानकारी में कहा गया है कि राज्य में ईंधन आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह स्थिर बनी हुई है। टर्मिनलों और डिपो से लेकर पेट्रोल पंपों तक पूरी सप्लाई चेन सुचारु रूप से काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – परिवार संग नैनीताल पहुंचे एमएस धोनी, करेंगे कैची धाम के दर्शन

 

 

तेल कंपनियों ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के स्टॉक की लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकता के अनुसार समय-समय पर पुनःपूर्ति भी की जा रही है। साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे पूरे प्रदेश में रसोई गैस की उपलब्धता सामान्य बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर न्यायिक अफसरों के हुए बंपर तबादले, रजिस्ट्रार जनरल ने जारी की सूची

 

 

आईओसीएल उत्तराखंड के राज्य स्तरीय समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में ईंधन को लेकर घबराने या चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से पेट्रोल, डीजल या गैस का संग्रह न करें और सामान्य खपत व्यवहार बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  बगवाल मेला- वाराही धाम देवीधुरा में 11 मिनट तक चली बगवाल में 212 लोग हुए जख्मी, जमकर बरसे पत्थर, CM समेत 50 हजार दर्शक बने गवाह

 

 

उन्होंने यह भी कहा कि ईंधन उपलब्धता से जुड़ी सही और प्रमाणित जानकारी के लिए केवल तेल विपणन कंपनियों के आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।