उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सघन सर्च ऑपरेशन

देहरादून न्यूज़– प्रदेश में न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को देहरादून जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और पूरे न्यायालय परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

 

बताया जा रहा है कि धमकी मिलने के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर के कोने-कोने की जांच की गई। बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और डॉग स्क्वायड की टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जंगल गए बुजुर्ग को बाघ ने बनाया शिकार, गांव में दहशत का माहौल

 

गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रदेश के कई जिलों में जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और नैनीताल समेत कई स्थानों पर इसी तरह की धमकियों से अफरा-तफरी की स्थिति बन चुकी है। सोमवार को उत्तरकाशी और नैनीताल न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हालांकि सभी जगहों पर जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- जागेश्वर धाम में खुदाई के दौरान मिला प्राचीन शिवलिंग, दर्शन करने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 

लगातार मिल रही इन धमकियों को पुलिस असामाजिक तत्वों की शरारत से जोड़कर भी देख रही है। फिलहाल पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है और धमकी देने वालों की पहचान के लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- दुग्ध उत्पादकों एवं कृषकों को चारा विकास से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

 

धमकियों के मद्देनजर प्रदेश भर के न्यायालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।