उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- चमोली के आबकारी अधिकारी समेत तीन कर्मचारी गुमशुदा

  • 31 मार्च से नदारत है जिला आबकारी अधिकारी
  • 1 अप्रैल से दफ्तर नहीं पहुंचे दो अन्य कर्मचारी

गोपेश्वर/देहरादून– चमोली के जिला आबकारी अधिकारी (डीईओ) सहित विभाग के दो और कर्मचारी दफ्तर से नदारद हैं। राजस्व निरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला की तहरीर पर गुरुवार को थाना गोपेश्वर में तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। इस बीच गुरुवार को शासन ने आराधना को डीईओ चमोली का अतिरिक्त चार्ज सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर योजना का पहला बैच होगा डिस्चार्ज, शादी पर सेना का सख्त नियम; नियम तोड़ा तो परमानेंट नौकरी से बाहर

 

 

थानाध्यक्ष गोपेश्वर विनोद चौरसिया ने बताया कि तहरीर में बताया गया है कि डीईओ 55 वर्षीय दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी निवासी राजकीय आवास कुंड कॉलोनी 31 मार्च से संपर्क में नहीं हैं। वह अपने कार्यालय में भी नहीं पहुंचे हैं। आबकारी दफ्तर के ही सहायक लेखाकार 26 वर्षीय धीरज भट्ट व 28 वर्षीय कनिष्ठ सहायक मनीष रावत भी एक अप्रैल से दफ्तर से नदारद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नयना देवी मंदिर में जूते पहनकर प्रवेश का वीडियो वायरल, भड़के लोग

 

 

राजस्व निरीक्षक की तहरीर के आधार पर तीनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मालूम हो एक अप्रैल को डीएम संदीप तिवारी ने जिला आबकारी कार्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान उक्त तीनों दफ्तर में नहीं मिले थे। डीएम ने बताया कि नये वित्त वर्ष में अंग्रेजी शराब की दुकानों का व्यवस्थापन किया जाना है। इसके लिए आबकारी अधिकारी को बुलाया था पर वो उपस्थित नहीं हुए। इस पर जिला आबकारी कार्यालय का निरीक्षण किया हैं। तो वो और दो अन्य कर्मचारी नदारद थे।

यह भी पढ़ें 👉  सोयाबीन कॉम्प्लेक्स में मलबे के साथ उपखनिज की शिकायत, प्रशासन की नजर एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, पूरी पत्रावली तलब; जेई तैनात, खुदाई और मलबे के निस्तारण की होगी जांच