उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- चटख धूप से हुई दिन की शुरुआत, कई जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट, 112 सड़कें बंद

Weather Uttrakhand: मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 1 सितंबर को राज्य के देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश के साथ आधिकांश जगह मौसम शुष्क बना रहेगा।

 

 

लगातार बारिश के बाद बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर में मौसम साफ है। जिससे पहाड़ों में मौसम सुहाना हो रहा है तो मैदानों में गर्मी खूब सता रही है। आलम यह है कि मैदानी इलाकों में तीन दिन से लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के सीएम धामी ने जांबाजों को किया याद, बलिदानी परिवारों के लिए की पांच बड़ी घोषणा

आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार के तापमान ने बीते साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को दून का अधिकतम तापमान पांच डिग्री के इजाफे के साथ 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बीते साल इस दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। आज रविवार को भी दून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। हालांकि पर्वतीय इलाकों के सुबह-शाम के तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 125 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

 

 

बारिश के बाद जगह-जगह मलबा आने से प्रदेश की 112 सड़कें बंद हो गईं। इसमें सबसे अधिक 24 मार्ग चमोली जिले में बंद हैं। जबकि रुद्रप्रयाग में 13, उत्तरकाशी में 3, नैनीताल में 2, बागेश्वर में 8, देहरादून में 12, अल्मोड़ा में 2, पिथौरागढ़ में 19, ऊधमसिंह नगर में 2, पौड़ी में 13 और टिहरी में 14 मार्ग बंद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को टिहरी संसदीय सीट पर बड़ा झटका, दो पूर्व विधायकों ने छोड़ी पार्टी