उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ इनोवा चालक का तांडव, रोडवेज कर्मी को रौंदा, तीन दोपहिया वाहन भी किये क्षतिग्रस्त

लोहाघाट ( चंपावत)- लोहाघाट में शनिवार रात करीब 8:00 बजे एक इनोवा चालक ने वाइन शॉप के पास जमकर आतंक मचाया। बेकाबू वाहन ने एक राहगीर को गंभीर रूप से घायल कर दिया और तीन दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में भगदड़ की स्थिति बन गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इनोवा चालक ने जानबूझकर वाहन को पीछे कर लोहाघाट के गोरखा नगर निवासी रोडवेज कर्मी दीपक को जोरदार टक्कर मारी। घायल होने के बावजूद चालक रुका नहीं और घायल दीपक को दोबारा टक्कर मारी, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ युवक को अंजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी, खाते से गवाएं 73 हजार रुपये।

 

स्थानीय लोगों और वाइन शॉप कर्मियों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह आरोपी चालक को पकड़ लिया। तुरंत ही घायल दीपक को लोहाघाट निवासी युवा शीतल देव ने दुर्घटना करने वाले वाहन से ही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- गिड़गिड़ाते हुए बोली बहन-भाई मत मार, नहीं पसीजा दिल, हत्या के बाद सुबह तक शव के पास ही बैठा रहा आरोपी भाई

 

चिकित्सक डॉ. करन बिष्ट ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि घायल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थिति को देखते हुए दीपक को जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बाहरी व्यक्तियों के कारण क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ बाहरी लोगों का सत्यापन करवाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- इंस्टा रील बना कर नाले में नहाने को कहा, पुलिस ने दबोचा, 5 हजार जुर्माना, माफीनामा भी लिखवाया

 

लोहाघाट पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक अजय, निवासी पीलीभीत को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी लोहाघाट में एक गैराज में मैकेनिक का कार्य करता है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।