उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में मिला लापता पुलिसकर्मी का शव, कार के उड़ गए परखच्चे

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। तीन दिनों से लापता चल रहे पुलिसकर्मी का शव गहरी खाई में मिला है। हादसे में उनकी कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल संजीव कुमार बीती 24 अप्रैल को भतरौजखान थाने से रवाना हुए थे, लेकिन उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई थी। बताया जा रहा है कि वह रामनगर से अल्मोड़ा की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान मछोड़ के पास पाटीगैर क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर को देखते हुए होटल रेस्टोरेंट के बाद अब शराब की दुकानों के लिए आया नया आदेश

 

पुलिस ने 1 मई से व्यापक स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया। कई घंटों की खोजबीन के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार संख्या UK 18 Q 2132 खाई में दिखाई दी। मौके पर पहुंची टीम ने वाहन के अंदर से कांस्टेबल संजीव कुमार का शव बरामद किया। मृतक की पहचान संजीव कुमार पुत्र इकबाल सिंह (45 वर्ष), निवासी साईं कॉलोनी, कुंडेश्वरी, काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ – यहां तेज रफ्तार ट्रक ने युवक का पैर कुचला, गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में क्या भर्ती

 

रेस्क्यू अभियान में अपर उप निरीक्षक करतार सिंह समेत पुलिस के कई जवान शामिल रहे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) एक और भर्ती की विज्ञप्ति हुई जारी, इस तारीख से करे आवेदन

 

शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।