उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: बर्थडे के दिन 14 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत

हल्द्वानी में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश आर्या के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश खाना खाने के बाद कमरे में कूलर चलाने गया था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

 

 

कूलर चलाने गया था राकेश

जानकारी के अनुसार मूल रूप से नैनीताल के हरीश ताल निवासी संतोष आर्या फॉरेस्ट रिसर्च सेंटर में दैनिक वेतनभोगी माली के रूप में कार्यरत हैं। गुरुवार देर शाम परिवार खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उनका 14 वर्षीय बेटा राकेश कमरे में कूलर चलाने के लिए गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर करी हत्या, बीच बचाव को आई बहू पर भी किया हमला

 

 

बताया जा रहा है कि जैसे ही राकेश ने कूलर का स्विच ऑन करने के लिए बोर्ड को छुआ, वह तेज करंट की चपेट में आ गया और स्विच बोर्ड से ही चिपक गया।

 

 

 

काफी देर तक आवाज नहीं आने पर हुआ शक

परिजनों के अनुसार जब काफी देर तक कमरे से न तो कूलर चलने की आवाज आई और न ही राकेश बाहर निकला, तो परिवार के लोग उसे देखने कमरे में पहुंचे। वहां का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। राकेश स्विच बोर्ड से चिपका हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ स्थानीय लोगो के हौसले बुलंद, महिला ने दरोगा को जड़े थप्पड़, जाने पूरा मामला

 

 

आनन-फानन में परिजनों ने उसे छुड़ाया और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद राकेश को मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

जन्मदिन के दिन ही मौत से परिवार सदमे में

पोस्टमॉर्टम हाउस में पिता संतोष आर्या का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि पहाड़ी कैलेंडर के अनुसार 14 साल पहले 14 गते को ही राकेश का जन्म हुआ था और बेहद दर्दनाक संयोग यह रहा कि 14 गते के दिन ही उसकी मौत हो गई।

 

 

जिस दिन परिवार बेटे का जन्मदिन याद कर रहा था, उसी दिन उसका शव घर पहुंचा, जिससे पूरे परिवार और आसपास के लोगों में मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कल भी दून सहित इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी,

 

 

 

पढ़ाई में होनहार था राकेश

राकेश हल्द्वानी के एचएन इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। परिवार और शिक्षकों के अनुसार वह पढ़ाई में काफी होनहार था। वह अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि उसका बड़ा भाई 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है।

 

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद फॉरेस्ट रिसर्च सेंटर परिसर में रहने वाले अन्य परिवारों में भी शोक और डर का माहौल बना हुआ है।