उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: डामटा में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौके पर मौत

उत्तरकाशी न्यूज़– जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। बड़कोट तहसील से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर डामटा क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही डामटा चौकी से पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। हादसे की गंभीरता को देखते हुए बड़कोट से एसडीआरएफ (SDRF) की टीम और नौगांव से फायर सर्विस की टीम भी मौके पर बुलाई गई। संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद खाई में गिरी कार तक पहुंचकर दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड शासन में बड़ा फेर‍बदल, 15 आइएएस समेत 17 अधिकारियों के बदले पदभार, देखे लिस्ट

 

मृतकों की पहचान तुषार सिंह (25) पुत्र दिनेश सिंह निवासी ग्राम दुईक, तहसील पुरोला और अजय सिंह (26) पुत्र मिजान सिंह निवासी ग्राम दुईक, तहसील पुरोला के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इस साल नहीं हो पाएंगे निकाय चुनाव, 2 दिसंबर को समाप्त हो रहा है निकायों का कार्यकाल, जानिए इसका कारण

 

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाहन चालक का संतुलन बिगड़ने के कारण कार खाई में जा गिरी। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में AI मिशन...सीएम धामी ने की सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा

 

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।