उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, चालक फरार

हल्द्वानी मार्ग पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उसके मासूम पुत्र की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) किच्छा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रजपुरा, किच्छा निवासी विजय (30) पुत्र हरिप्रसाद लोडर मशीन का ऑपरेटर था। सोमवार को वह नगला निवासी अपनी बहन की पुत्री के नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए अपने 7 वर्षीय पुत्र सिद्धू के साथ गया था। शाम को दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम गोकुलनगर के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- (बड़ी खबर) जिले में 14 अगस्त की छुट्टी के फर्जी आदेश वायरल होने पर एडीएम अशोक जोशी ने एफआरआई दर्ज करने के निर्देश दिए।

 

हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। संयोग से उसी समय पुलिस का सेवा वाहन वहां से गुजर रहा था। सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी देख पुलिस ने वाहन रोका तो विजय और सिद्धू को खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा पाया। पुलिस ने दोनों को तत्काल अपने वाहन से सीएचसी किच्छा पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट किया जारी, देखिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

 

सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर वाहन स्वामी और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ युवक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, लोगो ने आरोपी का सिर मुंडवाकर पोती कालिख, बाजार में घुमाया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार