उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हल्दूचौड़- यहाँ फैक्टरी में पहले जेसीबी से अवैध खनन किया, फिर गड्ढे में भर दी राख, राजस्व विभाग ने मारा छापा

लालकुआं न्यूज़- हल्दूचौड़ के गंगापुर स्थित मिनरल्स खड़िया स्टॉक परिसर में जेसीबी से अवैध खनन करने के बाद बने गड्ढे को काली राख से भर दिया गया। राजस्व विभाग की टीम के छापे में यह खुलासा हुआ है। स्टॉक परिसर में प्रशासन की टीम को काली राख के ढेर भी मिले हैं। टीम ने गड्ढे की पैमाइश करने के बाद रिपोर्ट तैयार करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। काली राख के स्टोन क्रशरों में पहुंचने की शिकायत के बाद यह कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अब नंदा गौरा योजना के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी रसीद।

जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ क्षेत्र के गंगापुर में स्थित शिवांता जेडी खड़िया मिनरल्स स्टॉक के अंदर अवैध खनन की सूचना पर लालकुआँ तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने नायब तहसीलदार राजीव कुमार वर्मा को टीम के साथ मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार राजीव वर्मा ने पटवारी सुनीता लोहनी के साथ खड़िया स्टॉक में छापा मारा। इस दौरान वहां खोदी गई भूमि की पैमाइश कर काली राख के ढेर की फोटोग्राफी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (बड़ी खबर) रुद्रपुर सिडकुल में स्थित पायल इंडस्ट्रीज कंपनी में इनकम टैक्स टीम का छापा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप।

वही नायब तहसीलदार राजीव वर्मा ने बताया कि छापे के दौरान जिस भूमि से उपखनिज निकाला गया था। उसकी पैमाइश कर रिपोर्ट तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि करीब 15 मीटर लंबा तथा 4 मीटर गहरे गड्ढे से उपखनिज निकालकर राख भरी गई थी। कहा कि काली राख कैसे स्टॉक परिसर में आई और कौन लाया, इसकी भी जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी।