अंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डक्राइमराष्ट्रीय

दामाद से मारपीट के मामले में सास समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।


काशीपुर।

पति से झगड़ा कर मायके गई पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचे एक व्यक्ति के साथ ससुराल वालों ने जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम जगतपुर पट्टी निवासी धर्म प्रकाश पुत्र रूप सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। कहा कि उसका विवाह 24 मई 2021 को राखी पुत्री स्वर्गीय राजेंद्र सिंह निवासी महुआखेड़ा गंज के साथ हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से तस्करी कर लायी गई 24 लाख की चरस बरामद, एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर सहित दो गिरफ्तार

20 अप्रैल 2022 को उसकी पत्नी लड़ झगड़ कर मायके चली गई। 16 सितंबर 2022 को कुछ लोगों ने सुलह समझौता करके उसकी पत्नी को ससुराल भेज दिया। लेकिन उसके व्यवहार में बदलाव नहीं आया और झगड़ा करके अपनी मां के घर चली गई। 20 दिसंबर 2022 को वह अपने पिता के साथ पत्नी को बुलाने ससुराल ससुराल गया, तो ससुराल वालों ने गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। पीड़ित ने घटना की तहरीर आईटीआई थाने में दी। किंतु पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर आईटीआई थाना पुलिस पत्नी राखी,सास परमजीत, लड़की के मौसा बुद्ध प्रकाश, मौसी नीरज, राहुल व दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।