उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम के दो रंग: मैदानी जिलों में भीषण हीटवेव का अलर्ट, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर मैदानी जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में भीषण हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है।

 

पिछले 24 घंटों में ऊधम सिंह नगर जिले का काशीपुर 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, उत्तराखंड के 8 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 159 करोड़ रुपये

 

वहीं दूसरी ओर पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मंगलवार को हल्की बारिश, ओलावृष्टि और गर्जन की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली चमकने के भी आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(भर्ती -भर्ती) हो जाएं तैयार, समहू ग के 1544 पदो पर आई सीधी भर्ती

 

सोमवार को चमोली स्थित हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम के नर-नारायण पर्वत समेत पिथौरागढ़ के नाभीढांग की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। वहीं कई पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। जोशीमठ में 2.2 मिमी, चंपावत में 1.0 मिमी, मुनस्यारी में 0.4 मिमी और केदारनाथ में 0.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। अल्मोड़ा के देवीधुरा में भी 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

 

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान
27 मई:
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- होटल के बाथरूम में युवक की संदिग्ध मौत, नग्न हालत में मिला शव; कमरे में फैली थीं उल्टियां

 

28 मई:
पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

 

29 मई:
प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।