उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

UKPSC: 15 अभ्यर्थियों की ‘सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा’ 10 सितम्बर को पुनः आयोजित होगी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारम्भिक परीक्षा-2025 से जुड़ा अहम अपडेट जारी किया है। आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 29 जून 2025 को आयोजित प्रारम्भिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) के संदर्भ में 15 अभ्यर्थियों की द्वितीय प्रश्न-पत्र ‘सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा (अर्हकारी परीक्षा)’ को पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; चालक फरार

 

 

आयोग द्वारा इस संबंध में विज्ञप्ति संख्या-90(1)/08/PCS-25/G-2/2025-26 दिनांक 25 जुलाई 2025 को जारी की गई थी। उसी के अनुसार, इन 15 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा अब 10 सितम्बर 2025 (बुधवार) को आयोजित होगी। यह परीक्षा पिथौरागढ़ जनपद/नगर स्थित परीक्षा केन्द्र पर एकल सत्र में सम्पन्न कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पंखुड़ियाँ ने मोटाहल्दू गौलागेट में श्रमिकों को कपड़े वितरित किए

 

 

आयोग ने बताया कि निर्धारित अनुक्रमांक वाले अभ्यर्थियों को अलग से सूचना दी जाएगी। साथ ही, सभी अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने और आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर नियमित रूप से अपडेट चेक करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में 1 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश