उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

UKPSC APS भर्ती 2024: 99 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर आयोग का बड़ा फैसला, जारी किया स्पष्टीकरण

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अपर निजी सचिव (APS) परीक्षा-2024 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया 18 जुलाई 2024 को जारी मूल विज्ञापन के तहत विज्ञापित कुल 99 पदों के सापेक्ष ही पूरी की जाएगी।

 

 

आयोग के अनुसार, विज्ञापन संख्या A-1/E-3/DR(APS)/2024 के माध्यम से उत्तराखंड सचिवालय के 96 पदों तथा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) के 03 पदों, यानी कुल 99 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के प्रयासों से कुमाऊँ को मिली बड़ी सौगात।

 

 

इसके बाद उत्तराखंड शासन के 2 अगस्त 2024 के पत्र के आधार पर आयोग ने 12 अगस्त 2024 को संशोधित विज्ञप्ति जारी की थी। वहीं, शासन के 27 अप्रैल 2026 के पत्र में यह स्पष्ट किया गया कि भर्ती प्रक्रिया केवल 18 जुलाई 2024 को प्रकाशित मूल विज्ञापन में शामिल पदों के आधार पर ही संपादित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक

 

 

आयोग ने यह भी बताया कि दिव्यांग अभ्यर्थियों की उपश्रेणियों के लिए पदों का चिन्हांकन और आरक्षण 12 अगस्त 2024 की संशोधित विज्ञप्ति के अनुसार ही प्रभावी रहेगा। जबकि अन्य सभी श्रेणियों के पदों पर भर्ती की कार्यवाही 18 जुलाई 2024 के मूल विज्ञापन के अनुसार की जाएगी।

 

 

99 पदों पर होगी भर्ती

आयोग के अनुसार भर्ती प्रक्रिया निम्नानुसार संपादित की जाएगी—

  • उत्तराखंड सचिवालय : 96 पद
  • उत्तराखंड लोक सेवा आयोग : 03 पद
  • कुल पद : 99
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: फर्जी तलाक के दस्तावेज दिखाकर दूसरी शादी रचाने वाला वन विभाग का पूर्व SDO गिरफ्तार, दुल्हन की शिकायत पर पहुंचा जेल

 

 

आयोग ने कहा है कि विभागवार एवं श्रेणीवार पदों का विवरण पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार लागू रहेगा। इस स्पष्टीकरण के बाद APS भर्ती 2024 से जुड़े अभ्यर्थियों के बीच चल रही असमंजस की स्थिति काफी हद तक समाप्त हो गई है।