उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

UKPSC- इस दिन होगी PCS की प्रारंभिक परीक्षा, प्रदेश के 13 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होगी ये परीक्षा

पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 14 जुलाई को प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कराई जाएगी। परीक्षा में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक (पीसीएस) परीक्षा-2024 के तहत प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 14 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा को दो सत्रों में सुबह 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक राज्य के 13 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ग्राम प्रधान के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य की डिग्री भी निकली फर्जी, वही ग्राम प्रधान ने दिया अपना इस्तीफा।

 

आयोग की ओर से प्रदेश के 189 पीसीएस के पदों के लिए करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों की ओर से किए गए आवेदनों को स्वीकार किया गया है। परीक्षा के लिए आयोग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू में 10वीं की छात्रा रहस्यमय तरीके से लापता, झाड़ियों में मिली स्कूल ड्रेस; पुलिस, डॉग स्क्वायड और ग्रामीणों की सर्चिंग तेज

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया, जिन दिव्यांग अभ्यर्थियों ने आवेदनपत्र में स्वयं श्रुतलेखक लाने का दावा किया है, वह किए गए दावे के आधार पर श्रुतलेखक की शैक्षिक योग्यता संबंधी अंक-तालिका, प्रमाणपत्र 28 जून तक मुहैया करा दें।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ नगर में सरेआम महिला ने युवक का फोड़ा सिर, पुलिस ने शुरू की जांच