उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल झील में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, नयना देवी मंदिर के पास मची सनसनी

नैनीताल न्यूज़- शनिवार सुबह नैनीताल झील में नयना देवी मंदिर के समीप एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

 

 

सूचना पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को झील से बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 45 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मतपत्र छापने में सरकारी प्रेस ने खड़े किए हाथ, 300 पदों के सापेक्ष महज 11 कर्मचारी ही हैं तैनात

 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी — जनभावनाओं का रखें सम्मान, चौखुटिया अस्पताल में लगेंगे 50 बेड

 

 

कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की जानकारी हो या मृतक की पहचान के संबंध में कोई सूचना हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देखें उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा कार्यक्रम