उत्तराखण्डकुमाऊं,

रानीखेत के ऐना गांव में सागर सिंह हत्याकांड का खुलासा, पुरानी रंजिश में करीबी युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज

रानीखेत न्यूज़- द्वाराहाट ब्लॉक के ऐना गांव में 19 वर्षीय सागर सिंह की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या को अंजाम देने वाला युवक गांव का ही रहने वाला और मृतक का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामले की मुख्य वजह पुरानी रंजिश सामने आई है।

 

 

घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई मृतक की बुआ जानकी देवी ने अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में गांव बिरादरी के ही जगत सिंह का नाम लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी। सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, जबकि एक अन्य युवक भी जांच के दायरे में है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में राहत: टैक्सी यूनियन ने हड़ताल का फैसला वापस लिया

 

 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम ऐना गांव में सागर सिंह की घर के अंदर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। सागर सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था और अपनी बुआ के घर रह रहा था। चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं जानकी देवी और सबुली देवी पर भी हमलावर ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मंगनी के बाद जीआरपी जवान ने छात्रा से बनाये संबंध, फ‍िर तोड़ा रिश्ता, छात्रा ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

 

 

घायलों को ग्रामीणों की मदद से रानीखेत के गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया गया। बाद में सबुली देवी की हालत नाजुक होने पर उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी हरबंश सिंह, सीओ भावना कैंथोला और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और देर रात तक ग्रामीणों से पूछताछ कर वारदात के कारणों की जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड (बड़ी खबर) प्रदेश के शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि कक्षा छह से पीजी तक इतने फीसदी अंक प्राप्त करने वाले हर छात्र को मिलेगी छात्रवृत्ति, पढ़े पूरी खबर।

 

 

जांच के दौरान यह भी चर्चा रही कि आरोपी घायल महिलाओं की रेकी करने अस्पताल तक पहुंचा था। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस से आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा हो सके।

 

 

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद हत्या के पीछे की पूरी साजिश और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी स्पष्ट हो सकेगी।