उत्तराखण्डकुमाऊं,

खनन विभाग की अनूठी पहल 22 हेक्टर वन भूमि में होगी संजीवनी वन की स्थापना, खनन और वन विभाग के सहयोग से होगा निर्माण

उत्तराखंड भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर अनूठी पहल करते हुए तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के सहयोग से रामनगर के आम पानी बीट गुलजार पुर के 22 हेक्टर क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। जिसे संजीवनी वन के रूप में विकसित किया जाएगा।

 

 

इस मौके पर खनन निदेशक राजपाल लेघा और तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य ने पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर खनन निदेशक राजपाल लेघा ने कहा की बदलते पर्यावरण के दौर में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। उन्होने कहा उनका लक्ष्य उत्तराखंड राज्य में प्रति वर्ष दस लाख पौधा लगाने का है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी की अध्यक्षता में कल होगी मंत्रिमंडल की बैठक, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर

 

 

खनन निदेशक लेघा ने कहा खनन विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश में लगातार खनन से जुड़े लोगों के हित में काम कर रहा है सरल खनन नीति के चलते इस व्यवसाय से जुड़े लोग खुश है उन्होंने कहा अच्छी खनन नीति के चलते राज्य का राजस्व विगत वर्षों के सापेक्ष चार गुना बड़कर 1200 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है खनन निदेशक द्वारा पर्यावरण और विकास साथ- साथ का नारा देते हुए कहा की अच्छी खनन नीति का अन्य राज्य भी अनुसरण करने में लगे हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  अलर्ट! 1 अक्टूबर से LPG सिलेंडर पर नया नियम, आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो सब्सिडी में आएगी दिक्कत

 

 

उन्होंने कहा खनन विभाग ने उत्तराखंड राज्य को हरा भरा करने का निर्णय लिया है जिसमें खनन व्यवसाय से जुड़े लोगों के साथ आम लोगों के जागरूक होने के साथ सहयोग की जरूरत है ,तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य ने कहा की वन विभाग खनन विभाग के साथ हर तरीके से सहयोग को तैयार है उन्होंने कहा वन विभाग आगे भी इस तरह से सहयोग करता रहेगा उधम सिंह नगर के खान अधिकारी मनीष परिहार ने लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा की आम लोगों को पेड़ लगाने के साथ ही उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। तभी पौधारोपण करने की परिकल्पना सार्थक होगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र के इस वरिष्ठ भाजपा युवा नेता को क्षेत्रीय विधायक ने दिया ये महत्वपूर्ण दायित्व

 

 

इस मौके पर वन विभाग की एसडीओ किरन शाह, नैनीताल खान अधिकारी नवीन सिंह समेत खनन व्यवसाय से जुड़े लोग मौजूद रहे।