उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ पुलिस की कार्यवाही, किरायेदारों का सत्यापन ना कराने पर 442 मकान मालिकों का किया चालान, वसूला 44 लाख रुपये जुर्माना

देहरादून न्यूज़- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की ओर से शहरी व देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान 442 मकान मालिक ऐसे पाए गए, जिन्होंने बिना सत्यापन के किरायेदार रखे हुए थे। पुलिस ने ऐसे मकान मालिकों का चालान कर 44 लाख 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा संदेह के आधार पर 301 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने अमृत योजना के तहत हो रहे कार्य को लेकर जताई नाराजगी, मौके पर दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार सुबह दून पुलिस ने जिले में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस की अलग-अलग टीमों की ओर से अर्द्धसैनिक बलों तथा पीएसी को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदार, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी व ठेली वालों, स्क्रैप डीलर, कबाड़ियों और अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक बार फिर केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पेश की मानवता की मिसाल, खराब एम्बुलेंस में फसे हेड इंजरी के मरीज को तत्काल दूसरी एम्बुलेंस से भिजवाया अस्पताल

करीब छह घंटे तक चले सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर कुल 4209 लोगों का सत्यापन किया। इसके अलावा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 442 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ी कार्यवाही, मेडिकल स्टोर से नशीली दवाएँ बरामद, लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति