उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में NEET छात्रा की मौत से सनसनी, डायरी में लिखी लाइन ने बढ़ाया रहस्य

हल्द्वानी न्यूज़- मध्य प्रदेश से नीट (NEET) की तैयारी करने के लिए हल्द्वानी आई 19 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार और कोचिंग संस्थान में शोक की लहर है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन एक डायरी में लिखे गए संदेश ने मामले को और रहस्यमय बना दिया है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।

 

 

जानकारी के अनुसार, मानीपुरा कोलारस, शिवपुरी (मध्य प्रदेश) निवासी अंजलि जाटव (19) पुत्री रघुवीर जाटव ने 30 मई को हल्द्वानी स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी के लिए प्रवेश लिया था। वह फिलहाल डेमो क्लासेस ले रही थीं और 29 जून से उनकी नियमित कक्षाएं शुरू होने वाली थीं। अंजलि मुखानी क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर के पास स्थित कोचिंग से संबद्ध एक पीजी में रह रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, गुरदेव सिंह बने आरटीओ हल्द्वानी

 

 

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात एक युवक ने अंजलि की सहेली को फोन कर बताया कि वह उसका फोन नहीं उठा रही है। इसके बाद सहेली ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। जब कमरे की जांच की गई तो अंजलि दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिलीं। कमरे की खिड़की की जाली काटकर उन्हें नीचे उतारा गया और तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- डीएम के आदेश से रात को बंद रहेगा यह राष्ट्रीय राजमार्ग, जारी किए निर्देश।

 

 

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन कमरे से बरामद एक डायरी में लिखा मिला कि, “एक को छोड़ दिया है, दूसरे को नहीं छोड़ूंगी।” इस संदेश के बाद पुलिस आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग या किसी अन्य मानसिक तनाव की आशंका को भी गंभीरता से जांच रही है।

 

 

परिजनों के अनुसार, अंजलि के बड़े भाई ने भी हल्द्वानी में रहकर नीट की तैयारी की थी और परीक्षा पास करने के बाद वर्तमान में एम्स भोपाल में पढ़ाई कर रहे हैं। बेटे की सफलता को देखते हुए परिवार ने बेटी को भी करीब 563 किलोमीटर दूर हल्द्वानी भेजा था, लेकिन उसके इस कदम ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ बाइक सवार की डंपर से टकराकर हुई दर्दनाक मौत

 

 

पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है और उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों, कॉल डिटेल्स तथा गूगल सर्च हिस्ट्री की जांच की जा रही है। साथ ही छात्रा को आखिरी बार फोन करने वाले युवक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। परिजनों के हल्द्वानी पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।