उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रही ईको कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी, महिला की मौत, 4 गंभीर

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही सवारियों से भरी एक ईको कार अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना श्रीनगर गढ़वाल के देहलचौड़ी रोड पर बेलकंडी गांव के पास अरकनी बैंड से करीब 800 मीटर आगे हुई। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग रुद्रप्रयाग जिले के रतूड़ा क्षेत्र के निवासी थे, जो कोट ब्लॉक के भेंटा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पुलिस ने अवैध शराब के साथ 03 युवकों को तथा 01 वारन्टी को किया गिरफ्तार

 

इसी दौरान रास्ते में ईको कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर बदलेगा मौसम, 3000 मीटर से ऊपर बर्फबारी के आसार

 

गंभीर रूप से घायल एक महिला को पुलिसकर्मी ने तत्काल अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, जबकि अन्य घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) यहाँ अवैध गैस रिफिलिंग का सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने किया भंडाफोड़, पूर्ति विभाग ने किया मुकदमा दर्ज

 

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती आशंका के मुताबिक वाहन अनियंत्रित होने से हादसा हुआ।