उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में होम स्टे और गेस्ट हाउसों पर प्रशासन का निरीक्षण, कई अनियमितताएं मिलीं

हल्द्वानी न्यूज़- दमुवाढूंगा क्षेत्र में संचालित होम स्टे और गेस्ट हाउसों का प्रशासनिक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों, पार्किंग व्यवस्था, पंजीकरण और पुलिस सत्यापन से जुड़ी कमियां पाई गईं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश देने की संस्तुति की है।

 

जे.डी. होम स्टे में मिली कई खामियां
दमुवाढूंगा बन्दोबस्ती स्थित निर्मला कॉन्वेंट स्कूल के पीछे संचालित “जे.डी. होम स्टे” का निरीक्षण किया गया। मौके पर होटल स्वामी नीरज शर्मा उपस्थित रहे। जांच में पाया गया कि उक्त प्रतिष्ठान वर्तमान में टूरिस्ट गेस्ट हाउस के रूप में पंजीकृत है, जबकि इसका संचालन होम स्टे के नाम से किया जा रहा है। यहां कुल 8 कमरे संचालित पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले 413 चालकों एवं सार्वजनिक स्थान पर नशा करने वाले 30 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही

 

निरीक्षण में सामने आया कि गेस्ट हाउस की पार्किंग पड़ोसी पूरन सिंह सांगा की भूमि पर कराई जा रही है, लेकिन इसके लिए कोई वैध अनुबंध प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके अलावा प्रतिष्ठान में रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं मिली।

 

सबसे गंभीर मामला अग्नि सुरक्षा से जुड़ा पाया गया, जहां लगाए गए दो अग्निशमन यंत्र एक्सपायर हो चुके थे और फिर भी उपयोग में रखे गए थे। अधिकारियों ने भविष्य में किसी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग से तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता जताई है। हालांकि, कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन किया गया पाया गया। प्रतिष्ठान में रेस्टोरेंट संचालित नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ 14 साल के बालक ने की आत्महत्या, वजह जानकर हो जाएंगे आप हैरान, परिवार में मचा कोहराम

 

“कुटुंब होम स्टे” के पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति
दूसरे निरीक्षण में “कुटुंब होम स्टे” की जांच की गई। मौके पर केयर टेकर नीरज जोशी मौजूद रहे। जांच में पाया गया कि भवन स्वामी स्वयं उस भवन में निवास नहीं करते, जबकि होम स्टे नियमावली के अनुसार भवन स्वामी का परिसर में रहना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत, एक घायल

 

होम स्टे में कुल 6 कमरे पाए गए और वहां किचन अथवा रेस्टोरेंट की सुविधा नहीं मिली। अग्निशमन यंत्र पर निर्माण वर्ष 2024 अंकित था, लेकिन उसकी समाप्ति तिथि दर्ज नहीं थी। प्रतिष्ठान में रेट लिस्ट भी नहीं लगाई गई थी।

 

इसके अलावा केयर टेकर नीरज जोशी का पुलिस सत्यापन भी नहीं कराया गया था। हालांकि पार्किंग व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

 

निरीक्षण रिपोर्ट में नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए “कुटुंब होम स्टे” का पंजीकरण निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई है।