उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड – यहां सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

काशीपुर न्यूज़– यहाँ घर लौट रहे बाइक सवार किशोर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल लाया गया, पर वहाँ मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक घर का इकलौता बेटा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहां एक बार फिर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की गरजी JCB, अब भू माफिया भी रडार पर

जानकारी के अनुसार उमरपुर, जसपुर निवासी कैलाश सिंह का 17 वर्षीय पुत्र लक्की जसपुर में कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। गुरुवार रात वह अपने साथी के साथ बाइक से अंगदपुर एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात में वापस लौटते समय अंगदपुर तथा उमरपुर के बीच हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से लक्की गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सस्ते में डॉलर दिलाने के नाम पर लाखों की लूट, तीन पुलिसकर्मी समेत 9 गिरफ्तार

जिसे राहगीरों व टोल प्लाजा के वाहन ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई बताया जा रहा है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। घटना के बाद से परिजन सदमे में है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था ने 24 सालों में लगाई लंबी छलांग, GSDP में 24 गुना और प्रति व्यक्ति 17 गुना बढ़ी