उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगो की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपश्‍वर में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक वाहन खाई में गिर गया और इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक थाना नंदा नगर घाट में शुक्रवार मध्य रात्रि को कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल – SSP मीणा ने निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों व यातायात प्रभारियों के स्थानांतरण किए

बताया गया कि रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर दूरभाष से सूचना मिली कि ग्राम मणखी के पास एक मारुति सुजुकी कार सड़क से करीब 300 मीटर नीचे खाई में गिर गई है, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे।

सूचना पर थाना नंदा नगर पुलिस टीम रेस्क्यू उपकरण के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। बताया गया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर घाट लाया गया। जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव 2024- प्रदेश में पोलिंग पार्टियों हुई रवाना, आज शाम से थम जाएगा प्रचार, सील होंगी सीमाएं

मृतकों के नाम:

  • बद्री प्रसाद रतूड़ी पुत्र रामेश्वर प्रसाद रतूड़ी ग्राम कुंमजुंग थाना नंदा नगर घाट उम्र 42 वर्ष।
  • राकेश सती पुत्र शंभू प्रसाद निवासी ग्राम माणखी थाना नंदा नगर घाट जनपद चमोली उम्र 51 वर्ष।
  • ललित प्रसाद पुत्र इंद्रमणि सती निवासी ग्राम कांडई थाना नंदा नगर घाट जनपद चमोली उम्र 57 वर्ष।
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक: आठ अहम प्रस्तावों को मंजूरी, महिलाओं व आम जनता को बड़ा लाभ