उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ केएमओयू की बस के स्टेयरिंग के क्राॅस में फंसा अजगर, यात्रियों के भय से छूटे पसीने, देखने वालों की लगी भीड़।

अल्मोड़ा न्यूज़- अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया के चांदीखेत में जौरासी से आई केएमओयू की बस के स्टेयरिंग के क्राॅस में फंसे अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक प्रताप सिंह बोरा ने बताया कि बस बृहस्पतिवार को रामनगर से आकर जौरासी गई थी। वहां से वापस रामनगर लौट रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इस इलाके में पर्यटन गतिविधियों को हरी झंडी, जिप्सी के साथ नेचर गाइड जरूरी

बताया कि अजगर का रेस्क्यू रामनगर पहुंचने के बाद कराया जाएगा। इधर बस में अजगर फंसे होने से यात्री बस में बैठने से डर रहे थे। चालक और परिचालक उन्हें समझा रहे थे कि बस के टीन से बने फर्श में कहीं कोई सुराग नहीं है। लिहाजा डरने की बात नही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 550 सरकारी स्कूलों को उद्योग समूहों लेंगे गोद, सीएम धामी बोले- शिक्षा व्यवस्था में आएगा क्रांतिकारी बदलाव"