उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ एक साथ चार युवकों के शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

यहाँ बुधवार की दोपहर मोहम्मदपुर झाल में एक साथ चार युवकों के शव अटके होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवकों के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सभी युवक मात्र अंडरवियर पहने हुए है। आशंका जताई जा रही है कि गंगनहर में नहाते समय युवक डूबे होंगे। वही पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- जिले के 9 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों पर हुई कार्यवाही, नवंबर माह का वेतन रोकने के निर्देश, जाने पूरा मामला

 

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन में मोहम्मदपुर झाल है। बुधवार की दोपहर को मोहम्मदपुर झाल में किसी ने एक युवक का शव अटका देखा। इसके बाद उसे तीन अन्य युवकों के शव भी अटके हुए दिखाई दिये। एक साथ चार युवकों के शव अटके देख शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- दंगों में सार्वजनिक और निजी संपत्ति को होने वाले नुकसान पर धामी सरकार का होगा सख्त एक्शन, वसूली के लिए बनेगा सख्त कानून

 

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी युवकों के शव बाहर निकलवाये। पुलिस ने मृतकों के शव की शिनाख्त के प्रयास किये लेकिन एक भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। सभी युवक अंडरवियर पहने हुए थे। इन सभी युवकों की उम्र 30 से 32 साल के बीच थी। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की जनसमस्याओं को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने DRM वीना सिन्हा से की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठाया