उत्तराखण्डजॉब अलर्ट,

उत्तराखंड – बेरोजगर युवाओं के लिए जबरदस्त मौका, आवेदन हुए शुरू

उत्तराखंड जॉब अलर्ट – कर्मचारी चयन आयोग ने सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) व एसएसएफ में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 26146 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर की रात 11 बजे तक किए जाएंगे और ऑनलाइन फीस एक जनवरी की रात 11 बजे तक जमा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पांचों सीटों पर जीत की ओर भाजपा, कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना किया शुरू

ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि संशोधन के लिए चार जनवरी से छह जनवरी की रात 11 बजे तक मौका मिलेगा। पहले चरण की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा फरवरी-मार्च 2024 में प्रस्तावित है। कम्प्यूटर आधारित परीक्षा अंग्रेजी और हिन्दी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ वाहन से टकराने के बाद नहर में गिरी कार, मां-बेटे की हुई मौत

वही 26146 पदों में से पुरुष व महिला श्रेणी में क्रमशः 23347 व 2799 पद शामिल हैं। पुरुष अनारक्षित में 9626, ओबीसी 4776, ईडब्ल्यूएस 3257, एससी 3334 व एसटी में 2354 पद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसे में बिंदुखत्ता के युवक की मौत