उत्तराखण्डकुमाऊं,

इंदर सिंह पनेरी बने कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश महामंत्री, क्षेत्र में खुशी की लहर

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग में के. इंदर सिंह पनेरी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल (सेनि.) राम रतन सिंह नेगी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पनेरी को यह दायित्व उनकी संगठनात्मक सक्रियता, अनुभव और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए दिया गया है।

 

नियुक्ति पत्र में उनसे अपेक्षा की गई है कि वह संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उनके मनोनयन से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  आरोपी की उम्र पर संदेह हुआ तो पहले होगी जांच : उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, हरिद्वार केस में आरोपी को मिला जुवेनाइल का दर्जा

 

पनेरी की नियुक्ति पर लालकुआं क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में खुशी का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक निर्णय बताते हुए उनका स्वागत किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ युवती के साथ युवकों ने करी सरेआम छेड़छाड़, जबरन बाइक पर बैठाने की करी कोशिश, पुलिस ने किया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

 

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, पुष्कर दानू, कैलाश दुम्का, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, प्रमोद कॉलोनी, राजेंद्र खनवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर जिला चिकित्सालय में बच्चे की मौत पर सरकार का कड़ा एक्शन, कई अधिकारी-कर्मचारी दंडित

 

के. इंदर सिंह पनेरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। साथ ही संगठन को मजबूत बनाते हुए कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।