उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा वाहन खाई में गिरा, बाल-बाल बचे सभी तीर्थयात्री।

चमोली न्यूज़- देवभूमि उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब खबर चमोली- केदारनाथ के दर्शन कर बदरीनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। उक्त घटना सुबह की है। वाहन में सवार सभी 11 तीर्थयात्री राजस्थान के थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है। सभी सुरक्षित हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जिले में भारी बारिश के चलते सभी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के आदेश जारी

गुरुवार सुबह कुंड-चेापता-मंडल हाईवे से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे राजस्थान के तीर्थयात्रियों का वाहन कांचुलाखर्क के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा पलटा। गोपेश्वर थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने बताया कि घटना सुबह की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- आज पहाड़ से मैदान तक बदलेगा मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश के आसार

सभी तीर्थयात्रियों को प्राइवेट वाहन से गंतव्य के लिए भेजने की व्यवस्था की जा रही है।