उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ बाइक सवार बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, सिर के उड़े चीथड़े

कालाढूंगी न्यूज़- हल्द्वानी-रामनगर स्टेट हाईवे पर कालाढूंगी स्थित बौर पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग को चपेट में ले लिया और 20 मीटर तक घसीट ले गया। इससे बुजुर्ग के सिर के चीथड़े उड़ गए। शनिवार दोपहर 12:30 बजे खीमानंद जोशी उर्फ ख्याली दत्त उम्र 65 वर्ष बौर पुल के पास बाइक से कालाढूंगी की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- भाजपा बनाएगी 304 मंडल अध्यक्ष, पैनलों में आए नामों पर मंथन हुआ शुरू, 20 फरवरी तक पार्टी करेगी घोषणा

 

वही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। ट्रक चालक को हादसे का पता ही नहीं चला और वह करीब 20 मीटर तक खीमानंद को बाइक समेत घसीटता चला गया। इससे उनके सिर के चीथड़े उड़ गए। वही आसपास के लोगों ने शोर मचाकर ट्रक को रुकवाया और चालक को पकड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण लैंडस्‍लाइड, हाईवे हुआ बंद, फंसी गाड़ियां, देखे वीडियो

 

वही सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए यातायात को बहाल कराया। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के दो पुत्र हैं। एक पुत्र सैन्यकर्मी है जबकि दूसरा आंचल दुग्ध चिलिंग प्लांट में कार्यरत है। थानाध्यक्ष जोशी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बड़ा हादसा टला, सड़क पर पलटा ट्रक, चालक और बस्ती के लोग बाल-बाल बचे