उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, पानी भरते समय हुआ हादसा

खटीमा न्यूज़– शुक्रवार सुबह खटीमा क्षेत्र के कंजाबाग गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना से गांव और परिवार में शोक की लहर है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - मुख्य सचिव के सख्त निर्देश, किसी भी बच्चे को स्कूल में दाखिला से मना करने पर प्रिंसिपल और शिक्षक के खिलाफ होगी कड़ी से कड़ी कार्यवाही

जानकारी के अनुसार, कंजाबाग पटिया वार्ड दो निवासी फिरता सिंह की 39 वर्षीय पत्नी ठग्गोवती शुक्रवार सुबह घर के आंगन में लगे नल से पानी भर रही थीं। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और वह इसकी चपेट में आ गईं। महिला मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, बरात में रोड लाइट की छतरी लेकर खड़े नाबालिग समेत दो श्रमिकों को कार ने रौंदा, हुई मौत

 

 

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ठग्गोवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- धामी सरकार इस पॉलिसी में करने जा रही है बड़ा बदलाव, सरकारी कर्मचारियों क्या पड़ेगा इसका असर

 

 

 

 

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव में गमगीन माहौल है।