उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ सात साल की बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रुड़की में सात साल की एक बच्ची से एक अधेड़ द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही बच्ची का मेडिकल कराया है।

 

उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी एक परिवार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में रहता है। बहादराबाद निवासी 50 वर्षीय एक व्यक्ति भी मां के साथ बच्ची के घर बगल में एक मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता है। बताया जा रहा है शनिवार की शाम करीब छह बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला किराएदार बच्ची को बहला फुसलाकर अपने कमरे में ले गया। कमरे में ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा हादसे में मारे गए 9 लोगो का गमगीन माहौल में तीन जगह जली चिताएं, नौ लोगों कोे नम आंखों से दी विदाई

 

इस बीच एक अन्य पड़ोसी ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो वह कमरे में पहुंचा और आरोपी की हरकतों को देख लिया। इसके बाद आरोपी कमरे से फरार हो गया, जबकि पड़ोसी बच्ची को लेकर उसके घर पहुंचा और बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में स्टोन क्रेशर के सामने स्कूल को जा रहे हैं बच्चे को ट्रक ने कुचला, हुई मौत, आक्रोशित महिलाओं ने शुरू किया धरना, मनाने में जुटा प्रशासन

 

सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा। वहीं बच्ची के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। ऐश्वर्या पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नौकरी से निकाले जाने का बदला! पूर्व कर्मचारी ने शोरूम से उड़ाईं तीन एक्टिवा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी मां के साथ किराए का कमरा लेकर रहता है। आरोपी एक कोचिंग सेंटर में झाड़ू पोछा लगाने का काम करता है। जबकि आरोपी की मां भी घरों में झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है।