उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ भीषण सड़क हादसे में सेना के कैप्टन की मौत, साथी अफसर हुआ घायल

देहरादून में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेंटीरियो मॉल के पास एक कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में सेना के कैप्टन की मौत हो गई।  वहीं, उनके साथ बैठे एयरफोर्स के अधिकारी भी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दिल्ली से रामनगर वोट देने आई बुर्जुग महिला की वोट डालने के बाद हुई मौत

जानकारी के अनुसार, मृत अधिकारी की पहचान श्रृजन पांडे निवासी गोमती नगर लखनऊ के रूप में हुई हैं। पांडे साढ़े तीन साल पहले क्लेमेंटटाउन में तैनात हुए थे। वहीं, घायल साथी सिद्धार्थ मेनन हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने की कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में की सफारी, फॉरेस्ट सुरक्षा कर्मियों का बढ़ाया हौसला