उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बदमाशो ने महिला के घर में घुसकर चाकू की नोक पर की लूट, लाखों रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

देहरादून न्यूज़– देहरादून जिले के जीएमएस रोड स्थित मोहित विहार में एक महिला से चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। बदमाश महिला से लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। महिला उरेड़ा में अकाउंटेंट के पद पर तैनात हैं। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात नम्रता वोहरा के घर में बदमाश घुस आया। उसने महिला को चाकू का डर दिखाकर करीब सात लाख रुपए के जेवर और 50 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद बदमाश वहाँ से भाग निकला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसएसपी ने की 02 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कठोर कार्यवाही

स्थानीय लोगों के अनुसार बाहर वैन में भी तीन बदमाश बैठे हुए थे। वहीं, पीड़ित नम्रता ने बताया कि वह करीब पौने एक बजे बाथरूम जाने के लिए उठी थी। तभी बदमाश ने उनके गले पर चाकू लगा दिया और बोला कि उसे पैसों की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घरेलू विवाद बना मौत की वजह: 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी-बेटी को कमरे में किया था बंद

वोहरा ने उसे अलमारी का रास्ता दिखाया जिसमें 50 हजार रुपए नगद रखे हुए थे। जाते वक्त वह गले की चेन भी ले गया। वोहरा के अनुसार, उसके जाने के बाद उन्होंने अलमारी देखी तो पता चला कि उसमे से बहुत से सोने के जेवरात गायब थे। इस हिसाब से आशंका है कि वह पहले से ही घर में घुसा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ रेरा पर हुई किसानों और डीडीए की बैठक बेनतीजा, प्राधिकरण के खिलाफ महापंचायत का ऐलान।

वही एसएसपी अजय सिंह ने बताया घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज जुटाई जा रही है।