उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ पेट्रोल पंप मालिक की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

रुड़की न्यूज़- देवभूमि उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। अब खबर रुड़की के पनियाला रोड पर एसआर पेट्रोल पंप के मालिक जोगेंद्र की देर रात तीन बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। कारोबारी की हत्या से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जोगेंद्र की भाभी गीता चौधरी भाजपा पार्षद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां जबरदस्ती घर में घुसकर युवती से किया गया रेप का प्रयास, बीजेपी नेता समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड निवासी जोगेंद्र उम्र 40 वर्ष का पनियाला रोड पर एसआर पेट्रोल पंप है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। पनियाला रोड पर घर में ही उनका ऑफिस है। बुधवार की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर में बने ऑफिस में बैठे हुए कुछ काम कर रहे थे। इस दौरान घर की चाहरदीवारी फांदकर तीन युवक अंदर दाखिल हुए और सीधे उनके दफ्तर में जा घुसे।

इससे पहले की वह कुछ समझ पाते युवकों ने उनके सिर में गोली मार दी। इसके बाद तीनों दीवार कूदकर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर  परिजन वहां पर पहुंचे तो जोगेंद्र खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। वारदात के समय जोगेंद्र का बेटा और भतीजा आसपास ही खड़े थे। भतीजे की एक अंगुली में छर्रा भी लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी तहसील में बड़ा प्रशासनिक खुलासा, न्यायालयीन फाइलों पर प्राइवेट लोगों की पब्लिक डीलिंग, तीन सप्ताह में जाँच के आदेश

वही परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और साथ ही उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कावड़ यात्रा के दौरान अब तोड़फोड़-मारपीट व हुड़दंग करना पड़ेगा भारी, उत्तराखंड DGP ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

एसएसपी प्रर्मेंद्र डोबाल भी मौके पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि गर्दन, छाती और पेट में पांच गोलियां लगी हैं। हत्या के मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है और साथ ही घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। उधर, पुलिस की माने तो पेट्रोल पंप मालिक की हत्या के मामले में शक की सुई आसपास ही घूम रही है।