उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, बैंक की कर्मी की हुई दर्दनाक मौत

सल्ट (अल्मोड़ा)– तल्ला सल्ट क्षेत्र के कूपी बैंड के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बैंक कर्मी की मौत हो गई। स्टेट हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पीएनबी बैंक के हेड कैशियर की मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार शनिवार प्रातः मरचूला क्षेत्र के कूपी बैंड पर कार संख्या यूके 19बी 0880 अचानक असंतुलित होकर सड़क से नीचे लगभग 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के समय वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत मरचूला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस का राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ मामूली बात पर भिड़े दो पक्ष आपस मे, जमकर हुई मारपीट और पत्थरबाजी, पास खड़ी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को भी लगाई आग, तीन घायल

 

मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुभाष सिंह बिष्ट पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कचनालगाजी, बिजलीघर काशीपुर (जनपद उधम सिंह नगर) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह मूल रूप से सुनवर्मा गांव, तल्ला पटवारी क्षेत्र, तहसील गुजडू धुमाकोट, पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ स्कूल की बस में लगी अचानक आग, बस हुई जलकर राख, सभी बच्चे सुरक्षित

 

पुलिस के अनुसार सुभाष सिंह बिष्ट पीएनबी बैंक की थलीसैंड शाखा में हेड कैशियर के पद पर तैनात थे। शुक्रवार शाम बैंक का कार्य निपटाने के बाद अवकाश के चलते वह काशीपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कूपी बैंड के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) यहाँ गजब के अधिकारी, मंत्री रेखा आर्या की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कई अधिकारियों ने किए अपने वीडियो ऑफ, अब होगी ये कार्यवाही

 

हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।