Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- ( बड़ी खबर) कोर्ट ने मुख्यमंत्री को किया तलब, जाने पूरा मामला

रुद्रपुर न्यूज़– कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करने के मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वसरमा को समन जारी कर 21 सितंबर को कोर्ट में पेश होने का नोटिस भेजा है।

अधिवक्ता आरपी सिंह ने बताया कि असम के सीएम हिमंत बिश्वसरमा ने वर्ष 2022 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान किच्छा में हुई जनसभा में राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी की थी। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने उनके खिलाफ किच्छा थाने में तहरीर दी थी। सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था।

यह भी पढ़ें 👉  14वी राज्य स्तरीय अबेकस कंपटीशन में लालकुआं के प्रियांशु अनेजा को पांचवा स्थान।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में डॉ. उपाध्याय के बयान दर्ज हुए। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान 11 फरवरी 2022 को असम के मुख्यमंत्री किच्छा के इंदिरा गांधी मैदान में एक उम्मीदवार के प्रचार में जनसभा कर रहे थे। उन्होंने विद्वेष भावना से राहुल गांधी और उनकी मां के पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड: 10वीं-12वीं की अंक सुधार परीक्षा का परिणाम इसी माह, मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में

वही अधिवक्ता आरपी सिंह ने बताया कि इस मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ऊधम सिंह नगर मीना देउपा ने समन जारी कर सीएम बिश्वसरमा को 21 सितंबर को न्यायालय में पेश होने का नोटिस भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- टैक्स नहीं देने वालों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 2393 व्यावसायिक वाहन स्वामियों को नोटिस, 383 पर आरसी