उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी- यहाँ किराए के मकान में चल रहा था गंदा धंधा, सैक्स रैकेट में महिला सरगना समेत 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड के इस शहर में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। हैरानी की बात है की सेक्स रैकेट एक किराए के मकान में संचालित हो रहा था। पुलिस की छापेमारी में सेक्स रैकेट को संचालित करने वाली महिला सरगना समेत एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।

हल्द्वानी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने डहरिया में एक किराए के भवन में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां से चार महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। एक महिला, युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। गिरोह की महिला सरगना और ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ डंपर और कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत, चालक की मौत, तीन घायल

सीओ ऑप्स नितिन लोहनी के नेतृत्व में बीते गुरुवार रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी दीपक भट्ट ने ईको टाउन फेज 3 डहरिया में दबिश दी। यहां चार महिलाएं मिली। एक को युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- दस साथी लाइनहाजिर होते ही नशे के तस्करों पर टूटी पुलिस, बड़ी मात्रा में देशी और कच्ची शराब की बरामद

आरोपी गौरव कुमार निवासी रामपुर यूपी और हाल निवासी रामपुर रोड ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गिरोह के सरगना पूजा सिंह निवासी मालखेती ग्राम गोदावरी नेपाल हाल निवासी फेज 3 डहरिया है। मकान मालिक का पांच हजार रुपये का चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेत में मिला युवक का शव, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

गिरफ्तार आरोपी:-

1- पूजा सिंह पत्नी अर्जुन सिंह निवासी ग्राम मालखेती ग्रा0वि0स0 गोदावरी वार्ड नंबर 10 जिला कैलाली नेपाल हाल निवासी फेज-03 ईको टाउन डहरिया टी.पी. नगर हल्द्वानी।


2- गौरव कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम ताजपुर पी/ओ किरमचा मिलक रामपुर यू0पी0 हाल निवासी कत्या फैक्ट्री रामपुर रोड हल्द्वानी ।