उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ लव मैरिज का खूनी अंजाम: मामा ने भांजे को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, दो साल पुरानी रंजिश बनी वजह

हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक मामा ने अपने ही भांजे की दिनदहाड़े चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक ने करीब दो साल पहले आरोपी की बेटी से प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था, जिससे आरोपी मामा नाराज चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

 

 

मृतक की पहचान पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रोलाहेड़ी गांव निवासी 28 वर्षीय मुफीद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे मुफीद घरेलू सामान खरीदने के लिए भगवानपुर क्षेत्र के हालूमाजरा चौक स्थित बाजार पहुंचा था। वह एक दुकान के बाहर खड़ा होकर सामान ले रहा था, तभी उसका सगा मामा वहां पहुंच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में 21 से 23 जुलाई तक स्कूलों में अवकाश, प्रशासन ने जारी किए आदेश

 

 

दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और फिर खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोपी ने अपने पास रखा धारदार चाकू निकालकर मुफीद के पेट और शरीर पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल मुफीद खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि आरोपी वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

 

 

घटना की सूचना पर भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के आरोग्यम अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व गांव की मांग को लेकर राजस्व गांव संघर्ष समिति के लोग भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के नेतृत्व मे सीएम धामी से मिले, विलोपित घोषणा होगी पुनर्जीवित

 

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुफीद ने करीब दो वर्ष पहले अपने मामा की बेटी से प्रेम विवाह किया था। इस शादी से आरोपी नाराज था और तभी से दोनों परिवारों के बीच विवाद चला आ रहा था। पुलिस का मानना है कि इसी रंजिश ने शुक्रवार को खूनी रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- गणतंत्र दिवस के शुभ मौके पर सराहनीय सेवा के लिए इन 26 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, राज्यपाल देंगे पदक

 

 

घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

 

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।