उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

उत्तराखंड- यहाँ किराये पर रह रही महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़े पूरी खबर।

हल्द्वानी न्यूज़- यहाँ किराये पर रह रही विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह तीन दिन पहले रामनगर स्थित अपने मायके से लौटी थी। मकान मालकिन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर रोड सावित्री कालोनी पर्वतीय मोहल्ला में पंकज नायक अपनी पत्नी पूजा और डेढ़ साल की बेटी के साथ किराये के मकान में रहता है। वह मूल रूप से अलीगढ़ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और मेंहदी आर्टिस्ट का काम करता है। करीब तीन माह पहले ही वह प्रभा पांडे के घर पर किराये पर रहने आया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ लापता सैनिक रंजीत सिंह की माता मिली सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से, मंत्री बोले-खोजबीन में कोई कसर नहीं छोड़ेगी पुलिस।

बताया जाता है कि रविवार रात करीब आठ बजे पंकज ने अपनी पत्नी को फोन किया। 4-5 बार फोन करने पर भी फोन नहीं उठा तो उसने मकान मालकिन को फोन कर देखने को कहा। जब मकान मालकिन कमरे में पहुंची तो अंदर का नजरा देख उसके होश उड़ गये। अंदर पूजा का शव फंदे से लटक रहा था। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और पूजा के पति पंकज को दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- अब बैंक खाते लिंक नहीं होने पर भारत सरकार बंद कर सकती है वृद्धावस्था पेंशन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंकज ने बताया कि वह पूजा को तीन दिन पहले ही रामनगर स्थित मायके से लाया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इस विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों को भरने के दिए निर्देश।