उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड-यहां घर में जले दीये से लगी आग, घर में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख

देहरादून न्यूज़– देहरादून जिले के जौलीग्रांट में विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला के वार्ड संख्या आठ में एक मकान में जलते दीये से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपने चपेट में ले लिया। इसके बाद मकान मालिक और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ बिना फिटनेस गैस सिलेंडर की सप्लाई करने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

वही सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। सभासद संदीप नेगी ने कहा कि उनके वार्ड में धूम सिंह बिष्ट का मकान है। जिसमें किरण देवी पत्नी सुरेंद्र राणा किराए पर रहती है। घर में रखे दीये से आग लगने के कारण बेडरूम में रखा सारा सामान जल गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बरसाती नाले में बाइक सवार दो युवक बहे, पुलिस ने किया दोनों युवकों का रेस्क्यू।

वहीं किचन में रखे हुए सामान को भी काफी नुकसान पहुंचा। किरण देवी ने बताया कि कुछ ही दिन पहले उन्होंने किराए पर मकान लिया था। आग से  टीवी, फ्रिज, फर्नीचर, आलमारी और किचन का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसके बाद उनका और उनके बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ था। किरण देवी के पति सुरेंद्र राणा होटल लाइन में बाहर काम करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ पुलिस ने दो स्थानीय तस्करों को 269 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार