उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, मौके पर मची चीख- पुकार

उत्तराखंड के टिहरी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भद्रकाली मंदिर से टिहरी रोड की और जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई है और चारों तरफ तफरी मच गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से एम्स अस्पताल और नरेंद्र नगर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अब कोई भी सॉफ्टवेयर और ऐप बनाने से पहले आईटीडीए की मंजूरी लेनी होगी अनिवार्य

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह-सुबह ऋषिकेश से चलकर गढ़वाल मंडल विकास निगम की बस टिहरी के चंबा स्थित लमगांव जा रही थी कि, अचानक बस अनियंत्रित होकर भद्रकाली के आगे पलट गई, बस में 35 से 40 लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसा होते ही चारों तरफ अफरा तफरी मच गई और घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत बनी बारिश, दून समेत छह जिलों में तीन दिन भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी, रहे सावधान।

घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस की मदद से ऋषिकेश एम्स अस्पताल और नरेंद्र नगर भेजा गया है, फिलहाल अभी तक कोई भी जनहानि की खबर सामने नहीं आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  11 दिन से लापता नैनीताल की ट्रेकर बबीता का नहीं मिला सुराग, 150 से ज्यादा जवानों का मेगा सर्च ऑपरेशन जारी