उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- (गजब) बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन 10वीं की परीक्षा में तीन नकलची पकड़े, एक छात्रा भी निकली नकलची

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं के चौथे दिन तीन नकलची पकड़े गए। तीनों हरिद्वार जनपद के हैं। वे 10वीं में विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल कर रहे थे। बोर्ड कार्यालय के अनुसार, परीक्षा केंद्र संख्या 1230 महबुबिया इंटर कॉलेज हजारा ग्रांट, हरिद्वार में 10वीं के विज्ञान विषय में कक्ष निरीक्षक ने दो छात्र और एक छात्रा का नकल करते हुए पकड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में 6 दिन से लापता दुकानदार का शव खाई में मिला, परिवार में मचा कोहराम

वही बोर्ड के अपर सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि इन परीक्षार्थियों पर समिति की ओर से निर्णय लिया जाएगा। सचल दस्ता समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ लावारिस पशु बन रहे है काल, लावारिस पशुओं से आये दिन हो रहे है सड़क हादसे, फिर भी कुंडली मारकर बैठे अधिकारी

शुक्रवार को हाईस्कूल में विज्ञान, इंटरमीडिएट में उर्दू की परीक्षा हुई। 3825 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। बोर्ड मुख्यालय के अनुसार हाईस्कूल विज्ञान विषय में 116411 पंजीकृत थे, जिनमें 112590 उपस्थित रहे जबकि 3821अनुपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सीएम कार्यक्रम स्थल के पास कार में मिला बैंक्वेट हॉल स्वामी का शव, एसी ऑन और शीशे बंद मिले

इंटरमीडिएट के उर्दू की परीक्षा 97 विद्यार्थी पंजीकृत थे। चार परीक्षा देने नहीं पहुंचे। बोर्ड के अपर सचिव वीपी सिमल्टी ने रामनगर के जीआईसी रामनगर, गौजानी, करनपुर और राइका सेमलखलिया में औचक निरीक्षण किया।